Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग को शादी का झांसा देकर आजमगढ़ ले गया:16 दिन बंधक बनाकर रखा, हथियार दिखाकर यौन शोषण किया, दरभंगा में मां के आवेदन पर जांच शुरू


दरभंगा में कमतौल थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से ले जाने, हथियार का भय दिखाकर जबरन यौन शोषण करने, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को 17 अगस्त 2026 को कमतौल थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी छोटू साह, पिता संजय साह, शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से ले गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि छोटू साह किशोरी को अपने ननिहाल मुहम्मदपुर ले गया है। हथियार का भय दिखाकर यौन शोषण का आरोप पीड़िता के घर लौटने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आवेदन में मां ने आरोप लगाया है कि मुहम्मदपुर में किशोरी को हथियार का भय दिखाकर उसके साथ जबरन यौन शोषण किया गया। किशोरी की तलाश के दौरान परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे थे, तब उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं करने तथा किशोरी को खोजकर वापस लाने का आश्वासन दिया था। करीब 16 दिन बाद किसी तरह घर पहुंची किशोरी आवेदन में बताया गया है कि करीब 16 दिन बाद 2 सितंबर 2026 को किशोरी किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद किशोरी की मां जब छोटू साह के घर घटना के संबंध में शिकायत करने पहुंचीं तो आरोप है कि मंजू देवी, संजय साह और लालबाबू साह ने उनके साथ जातिसूचक एवं अभद्र गाली-गलौज की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता की मां का आरोप है कि उक्त लोगों ने पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद से पूरा परिवार भयभीत है। आवेदन में नाबालिग की सुरक्षा के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है। महिला थाना पुलिस ने शुरू की जांच महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना कमतौल थाना क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस टीम संबंधित इलाके में जाकर मामले की जांच-पड़ताल करेगी। इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोष सिद्ध होने की स्थिति में आरोपियों को कानून के तहत सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles