Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'बिहार में मवाली-गुंडों का राज, सरकार नतमस्तक':सीतामढ़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल


बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम शनिवार को सीतामढ़ी पहुंचे। वे यहां कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। राजेश राम ने कहा कि बिहार में आज मवाली और गुंडों का राज चल रहा है। सरकार उनके सामने नतमस्तक है। उन्होंने याद दिलाया कि जब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने कहा था कि गुंडे, अपराधी और मवाली बिहार छोड़कर चले जाएं, नहीं तो उनका एनकाउंटर होगा। लेकिन आज अपराधी लगातार पुलिस और प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। बेखौफ होकर वारदातें कर रहे रेपिस्ट उन्होंने कहा, “बिहार में लगातार गुंडे, अपराधी, मवाली और बलात्कारी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है, जब अपराध की कोई घटना सामने नहीं आती। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है।” प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अपराध नियंत्रण के दावे करती है, लेकिन जमीन पर इसका असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीरता से काम करना चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील प्रशिक्षण शिविर में राजेश राम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएं। साथ ही, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles