Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में महिला ट्यूशन टीचर से रेप का आरोप:युवती बोली- तीन बच्चों के पिता ने सीसीटीवी कैमरे से बनाई अश्लील फोटो-वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म


दरभंगा के लहेरियासराय में 21 साल की एक ट्यूशन टीचर ने तीन बच्चों के पिता पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जिन तीन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी, उन बच्चों के पिता ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए अश्लील फोटो-वीडियो बना लिया और इसके जरिए ब्लैकमेल कर कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के आवेदन पर दरभंगा महिला थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वो पिछले करीब चार साल से आरोपी के घर उसके तीन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती हैं। अगस्त 2026 में पता चला कि आरोपी ने अपने घर में टॉयलेट समेत कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। आरोप है कि इन कैमरों के जरिए आरोपी ने ट्यूशन टीचर की अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप ट्यूशन टीचर का आरोप है कि आरोपी ने रिकॉर्ड किए गए अश्लील फोटो और वीडियो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वो बार-बार धमकी देता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंंगा। धमकी और सामाजिक बदनामी के डर का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि लोक-लाज और बदनामी के डर से काफी समय तक घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दे सकी। आरोप है कि आरोपी लगातार फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपनी मनमर्जी के अनुसार चलने के लिए मजबूर करता रहा। जब मामला हद से आगे बढ़ गया तो युवती ने अपने परिवार के सदस्यों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। फोटो-वीडियो की भी पुलिस कर रही जांच महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित फोटो और वीडियो की सत्यता तथा उसके स्रोत की भी जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles