Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बीएस कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि


लोहरदगा, बीएस कॉलेज लोहरदगा में बुधवार को शोकसभा आयोजित कर झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर कॉलेज परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि कुमार गुप्ता ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से झारखंड सहित शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से विद्यार्थी, युवा और शिक्षा जगत से जुड़े लोग मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री सोनू ने अपने सार्वजनिक जीवन में युवाओं, शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े विषयों को विशेष महत्व दिया। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री के रूप में उनके दायित्व को देखते हुए उनका निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। शोकसभा में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। विद्यार्थियों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि एवं उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में उनका असामयिक निधन युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत दुखद है। शोकसभा में डॉ. सुमन कुजूर, प्रो. आनंद मांझी, प्रो. शारोन सुरिन, डॉ. अर्जुन लकड़ा, डॉ. संजय रविदास, प्रो. सरिता कच्छप, डॉ. पुष्पा, डॉ. अजय नाथ, डॉ. भूटान महली, डॉ. सरिता, प्रो. मुकेश, डॉ. मनोहर, प्रो. पन्ना, प्रो. सत्यनारायण और प्रो. सीमा सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles