Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार:एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल; कार निकालने को बुलानी पड़ी जेसीबी


चतरा जिले के किशुनपुर में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गई। हादसे में किशुनपुर निवासी सरयू राणा के 28 वर्षीय बेटे बसंत राणा की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उपेंद्र राणा, रामदेव राणा और गुड्डू राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें… बधार की ओर से लौट रहे थे कार सवार जानकारी के अनुसार बसंत राणा अपने साथियों के साथ कार से बधार की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान लखन मिस्त्री के घर के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। मृतक के परिजन उपेंद्र राणा ने आशंका जताई कि संभवत: सड़क पर अचानक किसी जानवर के आ जाने के कारण कार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हुआ होगा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा करने से हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। हादसे में एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया, वहीं तीन युवकों के गंभीर रूप से घायल होने से गांव में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles