Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल:कटिहार में हुए मुकाबले में ऑपरेटिंग विभाग ने सुपर ओवर में जीता मैच, खिताब पर किया कब्जा


जमुई के रेलवे मैदान में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को ऑपरेटिंग और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंततः ऑपरेटिंग टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। स्पोर्ट्स अधिकारी पंकज पाल के अनुसार, टॉस जीतकर ऑपरेटिंग टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में ऑपरेटिंग टीम ने 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए। इंजीनियरिंग टीम ने जवाब में 20 ओवर में 121 रनों का लक्ष्य पूरा कर मैच ड्रॉ कराया और मुकाबला सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में, इंजीनियरिंग टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए। इसके जवाब में ऑपरेटिंग टीम ने अंतिम गेंद पर 3 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। ऑपरेटिंग टीम के विक्रम सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में केवल 8 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। पुरस्कार वितरण समारोह में, डीआरएम किरेंद्र नराह ने विजेता ऑपरेटिंग टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नराह, एडीआरएम पूजा सिंह और सुधा कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह टूर्नामेंट डिविजनल रेलवे स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 16 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित किया गया था। डीआरएम किरेंद्र नराह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मैच की कमेंट्री अमित सागर, सौरभ घोष और रितेश ठाकुर ने की। आयोजन समिति के सदस्यों में राकेश रंजन, वेद, पीपू, विवेका, बुबली, संजीव, पिंटू, सोनू, गौतम, अजीत, संतोष, सतीश विक्रम और अमन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मैच के दौरान डीआरएम, एडीआरएम और रेल महिला समिति की सभी पदाधिकारी मैदान में उपस्थित रहीं। ऑपरेटिंग टीम की जीत के बाद मैदान में उत्सव का माहौल रहा। दर्शक जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ रहे थे और म्यूजिक के साथ नृत्य कर रहे थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles