Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में पिता ने बेटे को धारदार हथियार से मारा:बेटे को पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध का था शक, पत्नी को देना चाहता था तलाक


गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने अपने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में करीब 25 वर्षीय सिराज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सिराज ने अपने पिता मदीस अंसारी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है। पत्नी से विवाद के बाद मुंबई चला गया था सिराज बताया गया कि सिराज अंसारी मुंबई में काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद सिराज काम करने के लिए मुंबई चला गया। सिराज ने आरोप लगाया कि उसे अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी विवाद के बाद उसने पत्नी को तलाक देने का फैसला किया। तलाक से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा था। बताया गया कि मामले में पत्नी को करीब दो लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। तलाक को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद सिराज के अनुसार, उसके पिता पत्नी को तलाक नहीं देने की बात कह रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि मदीस अंसारी ने धारदार हथियार से सिराज पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सिराज के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आसपास के लोगों ने घायल को संभाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद हीरोडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घायल सिराज के बयान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी पिता के फरार होने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles