Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री दिलीप जायसवाल सेवा संकल्प अभियान को लेकर पहुंचेंगे अररिया:सर्किट हाउस में पत्रकारों से करेंगे संवाद , लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। इस अभियान को लेकर अररिया में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल अररिया पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मंत्री दिलीप जायसवाल सुबह 11 बजे अररिया सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे पत्रकारों से बात करेंगे और अभियान से जुड़े कार्यक्रमों व तैयारियों की जानकारी देंगे। उनके आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंत्री अररिया पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ अभियान पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जरूरी निर्देश और सुझाव दिए जाएंगे। साथ ही आम लोगों से भी अभियान में शामिल होने की अपील की जाएगी। भाजपा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में कई सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों का मकसद जनसेवा और सामाजिक कामों को बढ़ावा देना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की शुरू अररिया में मंत्री दिलीप जायसवाल का यह दौरा अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों के लिए अहम माना जा रहा है। सर्किट हाउस में होने वाली पत्रकार वार्ता में अभियान की योजना, स्थानीय कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी मिलने की उम्मीद है। मंत्री के आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर अब मंत्री के संबोधन और उनके निर्देशों पर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles