![]()
मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोझी गंगा घाट पर देर शाम गंगा महाआरती हुई, जबकि इसके बाद पोलो मैदान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गन्ना मंत्री संजय कुमार सोझी गंगा घाट पहुंचे और गंगा महाआरती में शामिल हुए। इसके बाद वे पोलो मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दीपों से जगमगाया पोलो मैदान
दीपोत्सव के दौरान पोलो मैदान में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। मैदान रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान आसमान में गुब्बारे भी छोड़े गए। लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंत्री बोले- देश की पहचान मजबूत हुई
गन्ना मंत्री संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। देशभर में उनके नाम पर दीप जलाकर उनके लंबे जीवन की कामना की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया में भारत की पहचान मजबूत हुई है। 25 साल के सेवा काल पर भी कार्यक्रम
भाजपा विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के सेवा काल पूरे होने के अवसर पर देश और प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में मुंगेर में गंगा आरती और दीपोत्सव आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने घरों में भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। हरवंशपुर तिलडीहा मंदिर में भी दीपोत्सव
हरवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा और संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। न्यास समिति की ओर से पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही सैकड़ों दीपों से मंदिर परिसर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। महिलाओं ने भजन गाकर की मंगलकामना
मंदिर परिसर में स्थानीय महिलाओं ने भजन-स्तुति कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों और स्तुति गीतों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। देश की सुख-समृद्धि और विकास की भी प्रार्थना की गई। न्यास समिति ने जताया आभार
न्यास समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ और देश की उन्नति के जयकारों से गूंजता रहा। ये लोग रहे मौजूद
पोलो मैदान के कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, भाजपा विधायक कुमार प्रणय, एनडीए के कई नेता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हरवंशपुर तिलडीहा मंदिर के कार्यक्रम में न्यास समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गंगा की महाआरती-दीपोत्सव:मुंगेर के पोलो मैदान में जले हजारों दीप, दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने गाए भजन
