Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आशीर्वाद का दीया’ से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ:हॉस्पिटल गोलंबर पर भाजपाइयों ने जलाए दीये, पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की


समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। हॉस्पिटल गोलंबर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। आगामी 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर एवं विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने के संकल्प को भी दोहराया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर शामिल हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से कार्यकर्ता सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और गति देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान की शुरुआत गुरुवार से की गई है और यह आगामी 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद और मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उनके स्वस्थ रहने और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की कामना को लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles