Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में घर से देशी रायफल बरामद:अवैध हथियार के साथ शंकर ऋषि गिरफ्तार; पुलिस की छापेमारी में मिला हथियार, आर्म्स एक्ट में FIR


पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से एक देशी रायफल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरिया तिनकोनवा निवासी शंकर ऋषि, पिता मलयोगी ऋषि के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सहरिया तिनकोनवा गांव में शंकर ऋषि के घर में अवैध हथियार रखा है। सूचना मिलने के बाद पूर्णिया एसपी के निर्देश पर डीएसपी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में जानकीनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष आलोक राय और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शंकर ऋषि के घर पर छापा मारा। तलाशी में मिली देशी रायफल पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक देशी रायफल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शंकर ऋषि को मौके से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी शैलेश प्रीतम ने बताया कि शंकर ऋषि हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। शुरुआती जांच में हथियार अवैध पाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट में FIR, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी इस मामले में जानकीनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles