Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर दियारा में खून के धब्बे और जले अवशेष मिले:मोतिहारी का युवक दो दिन से लापता, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका


मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नयाटोला दियारा (पश्चिमी दियारा क्षेत्र) में बुधवार को खून के धब्बे और जले हुए कुछ अवशेष मिले। खून की बूंदें और जले अवशेष दिखने की खबर तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में किसी व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही साहेबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह मामला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से जुड़ा है। परिजनों ने बताया कि सुंदरापुर मल्हाई टोला (बिजधारी, पूर्वी चंपारण) निवासी मोहन सहनी 21 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे अपनी बाइक से साहेबगंज आए थे। वह अपने दोस्त रविंद्र सहनी के घर छठीहार का भोज खाने आए थे। मोहन की पत्नी ममता देवी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे उनकी अपने पति से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से मोहन सहनी का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। पति का कोई सुराग न मिलने पर परिजन 22 सितंबर को उनकी तलाश करते हुए साहेबगंज पहुंचे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को दियारा इलाके में एक मचान के पास खून के छींटे और जले हुए अवशेष मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल है। लेन-देन में मर्डर का आरोप लापता मोहन सहनी की पत्नी ममता देवी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इसके पीछे पैसों के लेन-देन को वजह बताया है। ममता देवी के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले शिवनाथ सहनी की पत्नी रंभा देवी ने उनसे 15,000 रुपये उधार लिए थे। जब उनके पति मोहन सहनी ने रविंद्र सहनी के जरिए अपने बकाया पैसे वापस मांगे, तो उनके साथ गाली-गलौज और बहस हुई थी। ममता देवी का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते साजिश के तहत उनके पति को भोज के बहाने बुलाया गया और उनकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गायब कर दिया गया।
FSL टीम को बुलाया गया, पुलिस की छापेमारी जारी
सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि पूर्वी चंपारण के निवासी मोहन सहनी के परिजनों ने उनके लापता होने और हत्या की आशंका संबंधी जानकारी दी है। दियारा क्षेत्र में खून के धब्बे मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।
एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल कोई शव बरामद नहीं हुआ है। खून के नमूनों और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया जा रहा है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनके ठिकानों पर पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles