Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल-झारखंड में सक्रिय 3 शीर्ष नक्सली कमांडरों ने बांकुड़ा में हथियार के साथ किया सरेंडर

Naxal Surrender News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) संगठन के 3 शीर्ष कमांडरों ने बुधवार को बांकुड़ा में पश्चिम बंगाल पुलिस के एडीजी (वेस्टर्न जोन) आनंद कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. बांकुड़ा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी आनंद कुमार के अलावा डीआईजी अभिषेक मोदी और बांकुड़ा एसपी वीजी सतीश पासुमार्थी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. तीनों ने राज्य की आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम

  1. जोनल कमेटी सदस्य जबा महतो उर्फ बुलु उर्फ गोरी
  2. नयनतारा साहू उर्फ मिता उर्फ झूमा
  3. बीजेओ क्षेत्र के रीजनल कमेटी सदस्य रामप्रसाद मांडी उर्फ महादेव उर्फ सचिन

किस क्षेत्र में सक्रिय थे ये तीनों नक्सली

  • झारग्राम (पश्चिम बंगाल)
  • बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल)
  • पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)
  • पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)
  • पूर्वी सिंहभूम (कोल्हान, झारखंड)

सरेंडर करने वालों पर दर्ज हैं 80 आपराधिक मामले

आत्मसमर्पण करने वालों में जोनल कमेटी सदस्य जबा महतो उर्फ बुलु उर्फ गोरी, नयनतारा साहू उर्फ मिता उर्फ झूमा तथा बीजेओ क्षेत्र के रीजनल कमेटी सदस्य रामप्रसाद मांडी उर्फ महादेव उर्फ सचिन शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, तीनों झारग्राम-बांकुड़ा-पुरुलिया-पश्चिम मेदिनीपुर के साथ झारखंड के ईस्ट सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र में सक्रिय थे. इनके खिलाफ हत्या, यूएपीए तथा आर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स एक्ट समेत 80 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: असीम कुमार मंडल उर्फ आकाश : पीपुल्स वार ग्रुप से भाकपा माओवादी तक, जानें कब, कैसे और कहां से हुई गिरफ्तारी

2 इंसास और एक एके-47 राइफल भी सौंपे

आत्मसमर्पण के दौरान तीनों ने 2 इंसास राइफल और एक एके-47 समेत 3 हथियार, 10 मैगजीन और 154 राउंड गोलियां पुलिस के समक्ष जमा कीं. बांकुड़ा पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबाव के बाद तीनों ने आत्मसमर्पण किया है. पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाली बुलु के पति मदन महतो को सरायकेला पुलिस ने 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में ‘लाल आतंक’ की वापसी बर्दाश्त नहीं

The post बंगाल-झारखंड में सक्रिय 3 शीर्ष नक्सली कमांडरों ने बांकुड़ा में हथियार के साथ किया सरेंडर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles