Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी: कोसी बराज पर लाउडस्पीकर से दी जा रही चेतावनी, अलर्ट पर भारतीय प्रशासन

Nepal Heavy Rain Alert: नेपाल के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश के अलर्ट के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर हलचल तेज हो गई है. विनाशकारी बाढ़ के इतिहास को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं. बिहार के सुपौल जिले से सटे वीरपुर क्षेत्र में प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है.

मौसम विभाग ने गुरुवार से रविवार के बीच नेपाल के कोशी प्रदेश के कई जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से अति भारी बारिश होने का भयानक अलर्ट जारी किया है. इस खतरे को देखते हुए भारत और नेपाल दोनों तरफ सुरक्षा और निगरानी का पहरा कड़ा कर दिया गया है.

कोसी तटबंध पर अधिकारियों की आपात बैठक और निरीक्षण, जानिए क्या है ग्राउंड रिपोर्ट

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों (कैचमेंट एरिया) में मूसलाधार बारिश की चेतावनी मिलते ही प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया. वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं के साथ पूर्वी कोसी तटबंध का मैराथन निरीक्षण किया.

जिला प्रशासन की अधिसूचना
जिला प्रशासन की अधिसूचना

अधिकारियों की टीम ने तटबंध के संवेदनशील बिंदुओं, सुरक्षा स्परों और ठोकरों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि वर्तमान में कोसी का तटबंध पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है. हालांकि, एसडीएम ने सभी संबंधित अभियंताओं और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने और तटबंध पर लगातार पेट्रोलिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कदम उठाए जा सकें.

कोसी बराज पर नेपाल एपीएफ की माइकिंग, नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत

सीमा पर पैदा हुए इस संभावित खतरे से निपटने के लिए भारत और नेपाल के सुरक्षा बल कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रसिद्ध कोसी बराज पर नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (APF) ने मोर्चा संभाल लिया है. लाउडस्पीकर और माइकिंग के जरिए बराज के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, दुकानदारों और नदी के तटीय (दियरा) इलाकों के निवासियों को लगातार सतर्क किया जा रहा है.

सुरक्षा बलों द्वारा माइकिंग कर लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वे नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों के करीब जाने से बचें. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के दौरान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड), भीषण कटाव और भूस्खलन की आशंका है. इसके साथ ही बारिश के कारण सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने की भी बड़ी संभावना जताई गई है.

नाइट ट्रैवल से बचें और हेल्पलाइन नंबर रखें याद, नेपाल प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

नेपाल मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से आम नागरिकों और यात्रियों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक बेहद जरूरी न हो, लंबी दूरी की यात्रा या रात के समय सफर करने से परहेज करें. यात्रा पर निकलने से पहले रास्तों की स्थिति और मौसम का ताजा अपडेट अवश्य ले लें.

छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है. इसके अलावा किसी भी अनहोनी या आपदा की स्थिति में नेपाल प्रशासन ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. मौसम और बाढ़ की सटीक जानकारी के लिए 1155, आपदा सहायता के लिए 1234, नेपाल पुलिस के लिए 100 तथा सशस्त्र पुलिस बल के लिए 1114 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है.

Nepal Heavy Rain Alert: फिलहाल नियंत्रण में है कोसी का जलस्तर, विभाग की चौबीसों घंटे पैनी नजर

नेपाल में जारी इस भारी बारिश के अलर्ट के बीच भारतीय सीमा के लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता कोसी नदी के जलस्तर को लेकर है.

इस संबंध में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने ताजा स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि नेपाल में बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया गया है, लेकिन अब तक इससे कोसी नदी के जलस्तर पर कोई बड़ा या असामान्य प्रभाव देखने को नहीं मिला है. नदी का प्रवाह फिलहाल सामान्य बना हुआ है.

हालांकि, जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बराज के सभी फाटकों की स्थिति और पानी के डिस्चार्ज का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित जलप्रलय से समय रहते निपटा जा सके.

Also Read: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 25 से 27 सितंबर तक आंधी और वज्रपात की चेतावनी, जानें क्यों बिगड़ा मौसम

Also Read: पटना में पार्षद पति पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक से पहुंचे तीन शूटर, बेसमेंट में घुसकर मारीं पांच गोलियां

फोटो कैप्शन - माइकिंग करते एपीएफ के जवान और तटबंध पर निरीक्षण करते एसडीएम और अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन – माइकिंग करते एपीएफ के जवान और तटबंध पर निरीक्षण करते एसडीएम और अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन - माइकिंग करते एपीएफ के जवान और तटबंध पर निरीक्षण करते एसडीएम और अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन – माइकिंग करते एपीएफ के जवान और तटबंध पर निरीक्षण करते एसडीएम और अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

Also Read: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 25 से 27 सितंबर तक आंधी और वज्रपात की चेतावनी, जानें क्यों बिगड़ा मौसम

Also Read: पटना में पार्षद पति पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक से पहुंचे तीन शूटर, बेसमेंट में घुसकर मारीं पांच गोलियां

The post नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी: कोसी बराज पर लाउडस्पीकर से दी जा रही चेतावनी, अलर्ट पर भारतीय प्रशासन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles