Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में बारिश से सड़क बनी तालाब:ओवरब्रिज निर्माण के कारण 2-3 साल से गड्ढे, पानी भरने से हादसे का खतरा; बाइक सवार गंभीर घायल


बेतिया जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश ने बेतिया-सरिसवा मुख्य सड़क की स्थिति और खराब कर दी है। बारी टोला रेलवे गुमटी के पास बन रहे ओवरब्रिज के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क की स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। 2-3 साल से चल रहा ओवरब्रिज का काम स्थानीय लोगों के अनुसार, बारी टोला रेलवे गुमटी के पास पिछले करीब 2-3 साल से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। निर्माण पूरा नहीं होने और सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं होने के कारण मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है और स्थिति और खराब हो जाती है। रात में ज्यादा रहता है हादसे का खतरा स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में वाहन चालक किसी तरह गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं। लेकिन रात में पानी से भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में बाइक और दूसरे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। मझौलिया गांव निवासी महेंद्र बैठने ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण में देरी से लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही है। सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकला है। गड्ढे में बाइक गिरने से युवक घायल स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले सरिसवा निवासी रामसूरत राम की बाइक सड़क के गड्ढे में गिर गई थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही उनका इलाज कराया गया। सड़क मरम्मत और ओवरब्रिज का काम तेज करने की मांग राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और रेल प्रशासन से ओवरब्रिज के आसपास जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग की है। लोगों ने सड़क के गड्ढों को भरवाने और निर्माण कार्य में तेजी लाकर ओवरब्रिज को जल्द पूरा कराने की भी मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles