Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand High Court releases calendar for 2027

रांची53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2027 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी कैलेंडर में पूरे साल के अदालती कामकाज, छुट्टियों, ग्रीष्मावकाश, विशेष कार्यदिवस और हाफ-डे की तिथियां तय की गई हैं।

कैलेंडर के अनुसार 2027 में 52 रविवार और 73 दिन अलग-अलग तरह के अवकाश रहेंगे। इनमें ग्रीष्मावकाश के साथ होली, पूजा और शीतकालीन अवकाश शामिल हैं। इसके अलावा चार मौकों पर हाफ-डे रहेगा। मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, अनंत चतुर्दशी और महालया पर हाफ-डे रहेगा। इन चार दिनों में हाईकोर्ट में अदालती कामकाज दोपहर 2:15 बजे तक और कार्यालय दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। यानी इन मौकों पर नियमित कार्यदिवस की तुलना में कामकाज जल्दी खत्म हो जाएगा।

चांद दिखने पर बदल सकती है 2 छुट्टी

कैलेंडर में मुस्लिम पर्वों की छुट्टियों को लेकर भी प्रावधान किया गया है। ईद-उल-फितर की छुट्टी 10 मार्च और मुहर्रम की छुट्टी 16 जून निर्धारित की गई है। हालांकि, चांद दिखने के आधार पर इन दोनों छुट्टियों की तारीख बदली जा सकती है।

ईस्टर मंडे-चेहल्लुम प्रतिबंधित अवकाश

कैलेंडर में ईस्टर मंडे (29 मार्च) और चेहल्लुम (25 जुलाई) को प्रतिबंधित अवकाश रखा गया है। ये अवकाश संबंधित ईसाई और मुस्लिम कर्मचारियों के लिए लागू होंगे। कैलेंडर में सालभर के कार्यदिवसों के साथ शनिवार और विशेष कार्यदिवसों का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles