Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में आज भी भारी बारिश के आसार:सिंहभूम-सरायकेला में बाढ़ का अलर्ट, रांची में सभी स्कूल बंद, कल से साफ हो सकता है मौसम


झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कुछ इलाकों में बाढ़ की आशंका जतायी है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची में दोपहर तक दो-तीन दौर में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात की भी आशंका है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद हालात बताती तस्वीरें देखें….. रांची में केजी से 12वीं तक स्कूल बंद भारी बारिश और तेज हवा के अलर्ट को देखते हुए रांची और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आज केजी से 12वीं कक्षा तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसका पालन सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों को करना होगा। आदेश में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि जिन विद्यालयों में अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, उनके संचालन को लेकर स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय ले सकेगा। स्कूल बंद रहने के बावजूद शिक्षक और कर्मचारी गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से भी अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। तेज हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सरायकेला, भुरकुंडा, गांडेय, पोटका, चाईबासा, रामगढ़ और रांची में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रांची में रुक-रुक कर करीब 18 मिमी बारिश हुई, जबकि जमशेदपुर में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज हवा के कारण राजधानी में 25 से अधिक पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हुईं। बिजली की आंख-मिचौनी से भी लोग परेशान रहे। कुछ इलाकों में रात से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेज बारिश के दौरान रांची में सं जेवियर्स स्कूल के बच्चों से भरी बस के सामने बड़ा पेड़ गिरने की घटना भी हुई, हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित रहे। डीप डिप्रेशन कमजोर, राहत के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के कारण झारखंड में व्यापक मौसम परिवर्तन हुआ है। दक्षिण ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डीप डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में बड़ी मात्रा में नमी पहुंची और बादल सक्रिय हुए, जिससे पिछले कुछ दिनों में बारिश बढ़ी। हालांकि अब यह मौसम प्रणाली कमजोर पड़ने लगी है। इसके कारण शनिवार को सुबह राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा का असर रहेगा, लेकिन दोपहर बाद अधिकांश इलाकों में इसकी तीव्रता कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति भी धीरे-धीरे कम होगी। रविवार से राज्य में मौसम के काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है। आज पलामू प्रमंडल में भी भारी बारिश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है। कल रांची में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, हालांकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कई जिलों में अब भी कम बारिश इधर, एक जून से 25 सितंबर तक राज्य में कुल बारिश सामान्य से करीब तीन प्रतिशत कम है। इस अवधि में सामान्य बारिश 992 मिमी के मुकाबले 962.6 मिमी बारिश हुई है। रांची में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है, जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा, पाकुड़, देवघर, गुमला, कोडरमा, साहिबगंज और हजारीबाग समेत कई जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles