Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में 50 लाख की नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:पानी की टंकियों में रखी थी जहरीली शराब, बिहार भेजने की थी तैयारी; आरोपी फरार


चतरा में दुर्गा पूजा से पहले शराब माफियाओं पर कार्रवाई हुई है। डीसी रवि आनंद की गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग और वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस की टीम ने औरवा-होसिल गांव में छापा मारा। यहां करीब 50 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब की एक मिनी फैक्ट्री पकड़ी गई। छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य आरोपी दिलीप यादव, अरुण तिवारी और मिथिलेश यादव मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि माफिया त्योहारी सीजन में नकली शराब बेचने की तैयारी में थे। उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि यह फैक्ट्री दिलीप यादव उर्फ करण यादव के घर में चल रही थी। ‘फॉर सेल इन पंजाब’ का स्टीकर चिपकाते थे यहां स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर जहरीली शराब बनाई जा रही थी। इस शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरा जा रहा था। इन पर नकली होलोग्राम और लेबल भी लगाए जा रहे थे। माफियाओं ने शराब को छत पर रखी पानी की आठ बड़ी टंकियों में छिपा रखा था। इस नकली शराब को पड़ोसी राज्य बिहार भेजने की तैयारी थी। अवैध शराब कारोबारियों में भारी हड़कंप माफिया इन नकली शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ का स्टीकर चिपकाते थे, ताकि बिहार में शराब पीने वाले लोग इसे पंजाब की असली शराब समझकर महंगे दामों पर खरीदें। इस भंडाफोड़ के बाद इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया है। मौके से 391 पेटी बोतलबंद शराब (करीब 3500 लीटर), 1600 लीटर स्पिरिट, 2000 लीटर तैयार रंगीन शराब, 40 लीटर कैरेमल, और बोतलों को सील करने वाली 3 पंचिंग मशीनें बरामद हुई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles