![]()
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें होटल रेडिसन ब्लू में ठहरी हैं। यहां क्रिकेट सितारों के स्वागत से लेकर उनकी सेहत और स्वाद का खास ख्याल रखा जा रहा है। होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ जय धवल देव के अनुसार, दोनों टीमों के खिलाड़ियों की थाली में इस बार लोकल मिलेट्स और झारखंडी जायका छाया हुआ है। खास बात यह है कि भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी मड़ुआ (रागी) और मिलेट से बनी रोटियों को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं कैरेबियाई धुरंधरों को भारतीय बटर चिकन और गार्लिक नान खूब लुभा रहा है। मेन्यू में पारंपरिक धुसका व काले चने की रसेदार सब्जी, मड़ुआ की रोटी, स्थानीय साग और करेले का भुजिया शामिल किया गया है। लैक्टोज और ग्लूटेन फ्री डाइट पर जोर
मिल्क और एलर्जी मैनेजमेंट: लैक्टोज इनटोलरेंस और एलर्जी से बचाव के लिए डेयरी मिल्क की जगह ओट मिल्क, आलमंड मिल्क और स्किम्ड मिल्क काउंटर पर उपलब्ध हैं। ब्रेकफास्ट में ग्लूटेन फ्री ब्रेड्स और सीरियल्स का अलग काउंटर लगाया गया है।
मीठे पर पाबंदी, नेचुरल शुगर के लिए फ्रूट्स: खिलाड़ियों के मेन्यू से पारंपरिक मिठाइयां पूरी तरह नदारद हैं। शरीर में शर्करा की जरूरत पूरी करने के लिए िखलाड़ी फल और ड्राई फ्रूट्स ले रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में भी रहेगा लाइव शेफ काउंटर : मैच के दिन दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम में दोपहर से ही ऑल-डे लाइव फूड काउंटर एक्टिव रहेगा। डाइट चार्ट और फिटनेस प्रोटोकॉल के मुताबिक फ्रेश, हाइजीनिक और एनर्जेटिक मील सीधे सर्व किया जाएगा। -जय धवल देव, एग्जीक्यूटिव शेफ, होटल रेडिसन ब्लू
दोनों देश के खिलाड़ियों की थाली में सजा झारखंडी जायका:टीम इंडिया को भा रही मड़ुआ रोटी-धुसका, विंडीज के खिलाड़ियों की पसंद पालक-पनीर, बटर चिकन
