विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संत कोलंबा कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामचरण प्रसाद से रिटायरमेंट के करीब 17 साल बाद 2.86 लाख रुपए वसूलने के आदेश के मामले में हाईकोर्ट में चल रहे अवमाननावाद का निपटारा कर दिया गया। सात अक्तूबर को कोर्ट में हुई सुनवाई में विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार उपस्थित हुए थे। कर्मचारी रामचरण प्रसाद के अधिवक्ता शुभम सिन्हा ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले का निपटारा कर दिया। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कुलपति और रजिस्ट्रार का वेतन रोकने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने स्वयं उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने को कहा था। शुभम सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जवाब दाखिल किया गया था।

