![]()
जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (TSZP) में 23 सितंबर की सुबह बाघिन सुनैना ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो मादा और एक नर शावक शामिल हैं। इन बच्चों के पिता रुद्र को नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से लाया गया था। पहली बार मां बनी सुनैना से गलती से एक मादा शावक को चोट लग गई थी। जू की पशु चिकित्सकों की टीम ने तुरंत इलाज किया और घाव पर टांके लगाए। अब शावक ठीक हो रहा है और उसका वजन लगभग 1.8 किलोग्राम है। वह अभी भी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है। जू सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा बाकी दो शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। जू डायरेक्टर नईम अख्तर ने बताया कि नर शावक का वजन लगभग 2.9 किलोग्राम और दूसरी मादा शावक का वजन लगभग 2.53 किलोग्राम है। तीनों बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए जू सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा है। TSZP इन तीनों बाघ के बच्चों के नाम के लिए लोगों से सुझाव मांगाा है। लोग हर बच्चे के लिए एक नाम, कुल तीन नाम व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए +91 9438291637 पर भेज सकते हैं। नाम भेजने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2026 है।
जमशेदपुर में बाघिन सुनैना ने तीन बच्चों को दिया जन्म:दो मादा और एक नर शावक, टाटा जू ने लोगों से नाम सुझाने के लिए मांगे सुझाव
