Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

200 वर्गफीट में बनी मां दुर्गा की आकृति की रंगोली:हजारीबाग में कलाकार टिंकू कुमार ने नवरात्र में मंदिर परिसर में उकेरा दिव्य स्वरूप


हजारीबाग के नूरा मंदिर परिसर में नवरात्र के मौके पर एक खास रंगोली बनाई गई है। कलाकार टिंकू कुमार ने मार्बल डस्ट से मां दुर्गा का दिव्य स्वरूप 200 वर्गफीट में उकेरा है। यह रंगोली श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ लग रही है। रंग-बिरंगे रंगों से सजी इस रंगोली को बनाने में करीब 15 किलो मार्बल डस्ट का इस्तेमाल हुआ है। टिंकू कुमार ने कलश स्थापना के दिन से ही इसे बनाना शुरू किया था। कई दिनों की मेहनत के बाद यह कलाकृति पूरी हुई है। टिंकू कुमार पहले भी अपनी कलाकृतियों से लोगों का ध्यान खींच चुके हैं। उन्होंने रामनवमी पर भगवान हनुमान की रंगोली और भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर घर में कलाकृति बनाई थी, जिसकी काफी तारीफ हुई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles