Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूल में भक्तिभाव के साथ मनाया गया नवरात्रि पर्व

सरायकेला। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में बुधवार को नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नवरात्रि पर्व की महत्ता को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार की गई आकर्षक एवं रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजाया गया था। इससे पूरे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नौ छात्र-छात्राओं द्वारा मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों यानी नवदुर्गा का रूप धारण करना रहा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles