Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर छात्रों को किया जागरूक


गढ़वा | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, गढ़वा की ओर से स्थानीय गोविंद हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की गई। साथ ही छात्रों को स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, बिनय रंजन तिवारी और विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और सड़क पर चलते समय सावधानी बरतनी होगी। जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने छात्रों को बताया कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय सतर्कता बरतना और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। सड़क पार करते समय भी दोनों ओर देखकर सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा के नियमों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की गई। साथ ही उन्हें अपने परिजनों, मित्रों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। आयोजकों ने यातायात नियमों के पालन को दुर्घटनाओं से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles