Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में मल्लिका शेरावत ने लालू परिवार से की मुलाकात:राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य से मिलीं, तेजप्रताप बोले- यादगार रहा दिन; डांडिया नाइट में हुईं शामिल


बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में हैं। यहां एक डांडिया नाइट कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं अभिनेत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से मुलाकात की। मल्लिका शेरावत लालू परिवार के आवास पर पहुंचीं, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और लालू परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए यादगार पल बताया। तेजप्रताप ने यह भी बताया कि उनकी और मल्लिका शेरावत की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के दौरान हुई थी। उसी परिचय के बाद अभिनेत्री ने पटना आने पर उनके परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी मल्लिका शेरावत जब लालू परिवार के आवास पर पहुंचीं, तो उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान अभिनेत्री लाल रंग के साड़ी में नजर आईं। उन्होंने राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत की। तेजप्रताप बोले- मेरे और परिवार के लिए खास रहा दिन तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए मल्लिका शेरावत के साथ हुई मुलाकात पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अभिनेत्री के साथ इस मुलाकात को यादगार पारिवारिक पल बताया। तेजप्रताप ने अपने पोस्ट में लिखा, “बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जी से एक यादगार पारिवारिक मुलाकात। आज का दिन मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार रहा।” उन्होंने बताया कि मल्लिका शेरावत से उनकी मुलाकात पहले ‘भोजपुरी बवाल’ शो के दौरान हुई थी। इसके बाद जब अभिनेत्री पटना आईं, तो उन्होंने उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने की इच्छा जताई। तेजप्रताप ने अभिनेत्री के सहज स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ मुलाकातें जीवन की खूबसूरत यादें बन जाती हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ में साथ नजर आए थे तेजप्रताप और मल्लिका तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत की मुलाकात का कनेक्शन रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ से जुड़ा है। दोनों इस शो के दौरान एक साथ नजर आए थे। शो में भोजपुरी सिनेमा और राजनीति से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने इसे चर्चा में ला दिया था। शो के एक खास सेगमेंट में मल्लिका शेरावत फिटनेस इंस्ट्रक्टर के अंदाज में दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने तेजप्रताप यादव के साथ योग और वर्कआउट किया था। मल्लिका जहां आसानी से योग के आसन करती नजर आईं, वहीं तेजप्रताप को उनके साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वर्कआउट के दौरान तेजप्रताप का हल्के-फुल्के अंदाज में यह कहना कि ‘ये तो बड़ा हार्ड है’, दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना। दोनों के बीच हुई बातचीत और मजेदार पलों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मल्लिका ने की तेजप्रताप की मुस्कान की तारीफ ‘भोजपुरी बवाल’ के दौरान तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत के बीच हुई बातचीत भी चर्चा में रही थी। शो के एक सेगमेंट में मल्लिका ने तेजप्रताप की मुस्कान की तारीफ की थी। इस पर तेजप्रताप भी हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते नजर आए। इसके बाद तेजप्रताप ने भी अभिनेत्री की तारीफ की। इसी दौरान मल्लिका की फरमाइश पर तेजप्रताप ने बांसुरी बजाई थी। दोनों के बीच हुई बातचीत और हंसी-मजाक के इन पलों को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब देखा और साझा किया। तेजप्रताप ने मल्लिका का हाथ देखकर की भविष्यवाणी शो के दौरान एक और दिलचस्प पल सामने आया था, जब तेजप्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत का हाथ देखकर उनके भविष्य के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिनेत्री से कहा था कि उन्हें जीवन में धोखा मिला है। इस बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था। शो में योग, वर्कआउट और हल्के-फुल्के संवादों के बीच दोनों की यह बातचीत दर्शकों के लिए मनोरंजन का हिस्सा बनी। मल्लिका ने पूछा- कौन सा रत्न पहनूं? इसके बाद तेज प्रताप उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका अपनी राशि तुला बताती हैं। तेज प्रताप कहते हैं कि ‘मेरी राशि भी तुला है।’ दोनों इस संयोग पर हाथ मिलाकर खुशी जाहिर करते हैं। फिर मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘मुझे कौन सा रत्न या पत्थर पहनना चाहिए?’ इस पर तेज प्रताप अपनी अंगूठी दिखाते हुए उन्हें पुखराज पहनने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि ‘पुखराज पहनने से उनका सूर्य तेज करेगा यानी प्रभावशाली हो सकता है।’ मल्लिका ने छेड़ा, तो ब्लश करते दिखे तेजू भैया तेजू भैया की इस बात पर मल्लिका ने मजाकिया अंदाज में तेज प्रताप से फ्लर्ट किया और कहा “और कितना तेज चाहिए…तेज जी?” मल्लिका की इस बात पर तेज प्रताप हंसते हुए ब्लश करते नजर आते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles