Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में 2 महीने की गर्भवती महिला की मौत:पति ने आत्महत्या बताया; बोला-लड़की का फोन आने से नाराज थी, भाई ने हत्या का लगाया आरोप


नवादा में दो महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना ननौरा गांव की है। मृतका की पहचान रजनीकांत मेहता की पत्नी सुनीता कुमारी(28) के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है, जबकि मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। सुनीता कुमारी की शादी वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रजनीकांत मेहता से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। मृतका दो महीने की गर्भवती थी। महिला की मौत को लेकर पति और मायके पक्ष की ओर से अलग-अलग बातें सामने आई हैं। पति पर अवैध संबंध का था शक मृतका के पति रजनीकांत मेहता ने पत्रकारों को बताया कि वह मोबाइल दुकान में काम करता है। उसके अनुसार, कुछ दिन पहले एक लड़की का फोन आया था,जिसके बाद उसकी पत्नी नाराज रहने लगी थी। पिछले पांच दिनों से पत्नी उससे उस लड़की के साथ संबंध होने को लेकर सवाल कर रही थी। पति का दावा है कि उसने पत्नी को किसी तरह का संबंध नहीं होने की बात कही थी। इसके बावजूद पत्नी को शक था। उसने बताया कि उसने अपने ससुराल वालों को फोन कर पत्नी की नाराजगी के बारे में जानकारी भी दी थी। पति के अनुसार, घटना की रात उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थी, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई को ससुराल वालों पर हत्या की आशंका मृतका के भाई बबलू कुमार ने अपने बहनोई पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि करीब तीन साल पहले भी उनकी बहन के साथ मारपीट की गई थी और ससुराल पक्ष के लोग उसे नहीं रखने की बात कहते थे। भाई ने कहा कि उनकी बहन की हत्या किए जाने की आशंका है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस को महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। पति और मृतका के भाई की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच होगी। महिला के गले पर निशान पाए जाने की बात भी सामने आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles