Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छठ पर झारखंड लौटने की राह कठिन:रांची-हटिया आने वाली ट्रेनों में 200 तक वेटिंग; स्पेशल ट्रेनें बनीं सहारा, बिहार जाने वाली ट्रेनें भी फुल


छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों से रांची व हटिया आने वाली प्रमुख नियमित ट्रेनों में सीटों का संकट गहरा गया है। नवंबर की शुरुआत से ही कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी में 100 से 200 तक वेटिंग चल रही है। कुछ ट्रेनों में चुनिंदा तारीखों पर सभी श्रेणियों में सीटें फुल होने के कारण टिकट बुकिंग में ‘रिग्रेट’ की स्थिति है। ऐसे में छठ पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर आने वालों को कन्फर्म टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, रेलवे की ओर से चलाई जा रही कुछ स्पेशल ट्रेनों में अब भी सीटें उपलब्ध हैं। यात्रियों के लिए इन ट्रेनों में टिकट मिलने की उम्मीद बनी हुई है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (12874) में 3 से 17 नवंबर के बीच कई तारीखों पर विभिन्न श्रेणियों में 10 से 112 तक वेटिंग है, जबकि कुछ दिन रिग्रेट की स्थिति है। झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12826) में 4, 7, 11 और 14 नवंबर को स्लीपर में 100 से अधिक तथा थर्ड एसी में 86 तक वेटिंग दर्ज की गई है। नई दिल्ली-रांची गरीब रथ (12878) में 3 से 15 नवंबर तक 200 से अधिक वेटिंग है। वहीं, आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस में भी नवंबर की चुनिंदा तारीखों पर लंबी वेटिंग है। बेंगलुरु से आने वाली ट्रेनों में भी राहत नहीं है। बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस (12836) में कई तारीखों पर थर्ड एसी में 125 तक वेटिंग और स्लीपर में 100 से अधिक वेटिंग है। मुंबई से हटिया आने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में भी कई दिन सीटें फुल हैं। बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट की मुश्किल छठ के दौरान 9 से 12 नवंबर के बीच बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों का दबाव बना हुआ है। मौर्य एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की विभिन्न श्रेणियों में लंबी वेटिंग है। कुछ तारीखों पर टिकट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति भी है। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में 11 और 12 नवंबर को सीटों की उपलब्धता सीमित बताई गई है। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में भी 7, 10 और 12 नवंबर को वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा की तारीख और ट्रेन चुनने से पहले आरक्षण की स्थिति जांचने की जरूरत है। स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध, मिल सकता है रिजर्वेशन नियमित ट्रेनों में भीड़ के बीच कुछ स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को राहत मिल रही है। रांची-शालीमार स्पेशल (08615/08616) में 4 से 15 नवंबर के बीच कई तारीखों पर सीटें उपलब्ध बताई गई हैं। अजमेर-रांची स्पेशल (09619) में 13 नवंबर को थर्ड एसी में 150 सीटें उपलब्ध थीं, जबकि रांची-अजमेर स्पेशल (09620) में 8 नवंबर को थर्ड एसी में 157 और सेकेंड एसी में 30 सीटें उपलब्ध थीं। रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल में भी कुछ तारीखों पर स्लीपर की पर्याप्त सीटें हैं। हटिया-बेंगलुरु स्पेशल में 4 नवंबर को स्लीपर और थर्ड एसी में जगह उपलब्ध थी। हालांकि, आनंद विहार-रांची स्पेशल में कई तारीखों पर सीटें फुल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles