Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी का विसर्जन:नासिक बैंड, छऊ नृत्य और झांकियों के साथ मां दुर्गा की विदाई यात्रा


धनबाद में मां दुर्गा की विदाई भक्तिमय माहौल में हुई। झारखंड मैदान स्थित सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी ने विसर्जन जुलूस निकाला। इसमें नासिक बैंड, छऊ नृत्य और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर श्रद्धालु झूमते-गाते मां की विदाई यात्रा में शामिल हुए। पूरे जुलूस में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया। नासिक बैंड की प्रस्तुति ने विशेष ध्यान खींचा। पारंपरिक छऊ नृत्य ने सांस्कृतिक रंग भरा। विभिन्न झांकियों ने विसर्जन यात्रा को यादगार बनाया। इस जुलूस की खास बात महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। स्कूटी पर सवार कई महिलाएं जुलूस में आगे-आगे चलती दिखीं, जिससे यात्रा को एक अलग पहचान मिली। सिर पर पगड़ी बांधी महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बना महिला श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों में महिलाएं भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं। मां दुर्गा की विदाई के इस आयोजन में महिला और पुरुष श्रद्धालु एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। भक्ति, परंपरा और संस्कृति का दिखा अनूठा संगम सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी का विसर्जन जुलूस धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारंपरिक संस्कृति का भी प्रतीक बना। नासिक बैंड की धुन, छऊ नृत्य की प्रस्तुति, आकर्षक झांकियां और श्रद्धालुओं का उत्साह इस आयोजन की विशेषता रहे। मां दुर्गा की विदाई यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव से मां को अंतिम विदाई दी। धनबाद के झारखंड मैदान से निकली इस भव्य विसर्जन यात्रा ने दुर्गापूजा के उत्सवी माहौल को यादगार बना दिया। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था, महिलाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बना दिया। कमिटी के मीडिया प्रभारी विकास साव ने बताया कि सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मां दुर्गा की विदाई के लिए भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। हमारा प्रयास रहता है कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमारी पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता भी दिखाई दे। नासिक बैंड, छऊ नृत्य और आकर्षक झांकियों के माध्यम से विसर्जन यात्रा को विशेष रूप दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles