Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली महारैली की तैयारी में जुटी समस्तीपुर कांग्रेस:1 नवंबर को 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जन मार्च, गांव-गांव संपर्क का निर्देश


दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च और महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के समस्तीपुर पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय रविवार को समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रैली में जिले से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। कांग्रेस की ओर से यह रैली मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है। बैठक में विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह नहीं देखना चाहिए कि पार्टी हमारे लिए क्या कर रही है, बल्कि यह देखना चाहिए कि हम पार्टी के लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और पंचायत स्तर तक संपर्क कर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की। मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर उठाए सवाल विकास उपाध्याय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची और चुनाव परिणामों से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय कमेटी में 2 सदस्यों की ओर से लगातार ज्ञानेश कुमार के निर्णयों का विरोध किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मतदाता सूची में नाम हटाने और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता से जुड़े ये आरोप कांग्रेस और विपक्षी दलों के हैं। चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों पर अलग-अलग मौकों पर जवाब दिया गया है। 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। जिलास्तर पर भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी ने भी छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से रैली में शामिल होने की अपील की है। विकास उपाध्याय ने कहा कि समस्तीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेना चाहिए। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से रैली की तैयारी को लेकर जिम्मेदारियां तय करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी करने को कहा। बैठक में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय, शहरी जिलाध्यक्ष अनीता राम, तारीक रहमान सिद्दीकी, सूरज राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles