दुमका| दुमका शहर के एक किशोरी को भगाने वाले सन्नी शर्मा को पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से शुक्रवार को चलती ट्रेन में धर दबोचा। शनिवार को नगर थाना की पुलिस ने आरोपित को जेल और किशोरी को परिवार के सुपुर्द कर दिया। गुरुवार की रात सन्नी किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। रात को पुजारी ने नगर थाना को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर दोनों की लोकेशन निकाली तो पता चला कि दोनों अभी बंगाल के फरक्का में किसी ट्रेन में हैं। पुलिस ने रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को चलती ट्रेन में हिरासत में लिया। शनिवार को पुलिस दोनों को नगर थाना लेकर आई। पूछताछ में किशोरी ने स्वीकार किया कि उसने सन्नी से तारापीठ में शादी कर ली है। किशोरी की आयु 16 साल होने की वजह से पुलिस ने सन्नी पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि किशोरी को उसकी मर्जी के आधार पर घर भेज दिया गया है, वहीं अपहरण के आरोप में युवक को जेल भेजा गया है।

