Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका:पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आक्रोश, माफी मांगने की मांग


भोजपुर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर विरोध जताया। आरा शहर के रेडक्रॉस के पास विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर राजनीतिक बौखलाहट में मर्यादा भूलने और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष से अपने बयान को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस में बौखलाहट है विरोध-प्रदर्शन का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष विभु जैन ने किया। इस मौके पर भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से उपजी बेचैनी और राजनीतिक बौखलाहट के कारण कांग्रेस नेता अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के खिलाफ मार्च निकालकर न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बदनाम किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी देश की जनता के जनादेश का भी अपमान है। अंबेडकर की उपेक्षा करने का आरोप दुर्गा राज ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए पार्टी पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने आपातकाल का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को समझ चुकी है और इस तरह की बयानबाजी को स्वीकार नहीं करेगी। वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभु जैन ने कांग्रेस अध्यक्ष से अपने बयान में सुधार कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर देशभर में कांग्रेस नेताओं का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. केएन सिन्हा, सीडी शर्मा, संतोष चंद्रवंशी, सूर्यकांत पांडे, प्रहलाद राय, राजकुमार कुशवाहा, हर्ष राज मंगलम, प्रतीक विराट समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles