Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Khagaria Yuva Utsav 2026 Inauguration

खगड़िया में कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 30वें जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में जिले के युवाओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।

.

मंगलवार को खेल भवन परिसर, खगड़िया में जिलाधिकारी विक्रम विरकर और उप विकास आयुक्त श्रेयाश्री ने दीप प्रज्वलित कर उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विभिन्न प्रदर्शनियों का अधिकारीयों ने अवलोकन किया

उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय गायन, चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, कहानी लेखन, कविता पाठ और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सोमवार को आयोजित चित्रकला, फोटोग्राफी और मूर्तिकला प्रतियोगिताओं में करीब 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कला और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

जिलाधिकारी विक्रम विरकर, डीडीसी श्रेयाश्री और एडीएम पुष्पेश कुमार ने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने युवाओं की कलाकृतियों और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। चित्रकला, मूर्तिकला और फोटोग्राफी की प्रदर्शनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

लोकगीत और लोकनृत्य में प्रतिभागियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिताओं के परिणाम में सामूहिक लोकगीत में आम्रपाली कला केंद्र, खगड़िया की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इसी केंद्र के छात्र दूसरे स्थान पर रहे।

सामूहिक लोकनृत्य में सीएस माड़र की छात्राओं ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय, महद्दीपुर-वंदेहरा की छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया।

शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में रविराज ने प्रथम, राकेश कुमार ने द्वितीय और सपना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहानी एवं कविता लेखन में ज्ञानचंद प्रथम, सुजीत द्वितीय और हर्ष आनंद तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी में सलीम इनाम ने प्रथम, राहुल राज और प्रिंस कुमार ने द्वितीय तथा आर्य अमित चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

चित्रकला में खुशी, मूर्तिकला में अभिषेक प्रथम

चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ने प्रथम, दीपक कुमार ने द्वितीय और राखी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मूर्तिकला प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार प्रथम, सत्यम कुमार द्वितीय और आर्य तृतीय स्थान पर रहे।

सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

युवा उत्सव के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, कला-संस्कृति से जुड़ने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles