अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस:भोजपुर में बाइक सवार को युवक को मारी थी गोली, घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज

Date:


भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में आरा-सासाराम हाईवे पर बुधवार की रात बाइक सवार युवक को गोली मारी गई थी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गोलीबारी में कनई गांव निवासी जय गोपाल सिंह के बेटे चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के बयान पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि घटना के 24 घंटे के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना सेमरांव-ध्यानी टोला के बीच की है। बाइक सवार 3 ने मारी थी गोली प्राथमिकी के अनुसार चंदन कुमार अपने दोस्त यशवंत की बारात में शामिल होने के लिए गड़हनी थाना क्षेत्र के लहपरपा गांव जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार 3 बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली चंदन के गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद पुलिस जांच में पता चला है कि फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा। बदमाशों ने साजिश रचकर हमला किया। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp