भ्रामक-आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचें -SDPO-1:बेतिया में होली से पहले शांति समिति की बैठक,कहा- असामाजिक तत्वों पर नजर

Date:


पश्चिम चंपारण के नगर थाना परिसर में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इसमें नगर निगम के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप ने कहा कि होली रंगों, उल्लास और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने सभी से इसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचने को कहा। अधिकारी ने बताया कि यदि कहीं भी असामाजिक तत्वों की गतिविधि दिखाई दे या कोई संदिग्ध स्थिति उत्पन्न हो, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। होली के मद्देनज़र क्षेत्र में विशेष पुलिस गश्ती की व्यवस्था की जाएगी। संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बीडीसी की बैठक में पीडीएस पर हुई चर्चा

प्रतिनिधि, बसंतपुर. प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में गुरुवार...

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती पर जोर

प्रतिनिधि, सीवान. भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को...

Tarot Horoscope Today for February 27, 2026: Set clear boundaries and protect your peace

The free tarot reading points to joy in small...
Join Us WhatsApp