Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अरवल में स्कूटी सवार महिला गिरी:ट्रक से बचने के दौरान हादसा, औरंगाबाद के ओबरा स्थित अपने घर जा रही थीं


अरवल में शुक्रवार शाम एनएच-139 पर बैदराबाद बाजार के समीप एक सड़क हादसा हुआ। ट्रक से बचने के प्रयास में एक स्कूटी सवार महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान अरवल के 9 पुल निवासी अनीता देवी (पति – कृष्णा प्रसाद) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बैदराबाद से औरंगाबाद के ओबरा स्थित अपने घर जा रही थीं। अनीता देवी ने बताया कि रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के दौरान उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ीं। इस घटना में उनके पति, जो स्कूटी चला रहे थे, सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles