Voter List Bengal: 5.46 लाख वोटर के नाम कटे, अब बंगाल में 7.04 करोड़ मतदाता

Date:

Voter List Bengal: 5.46 लाख वोटर के नाम कटे, अब बंगाल में 7.04 करोड़ मतदाता

Voter List Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है. हालांकि, अभी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट का प्रकाशन जारी रहेगा. शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि 16 दिसंबर 2025 को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद 5,46,053 वोटर के नाम काटे गये हैं. इस दौरान 1,82,036 नये वोटर भी जुड़े हैं.

7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गये वोटर

मनोज अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 7,66,37,529 मतदाता था. इसमें 3,89,03,865 पुरुष, 3,77,31,887 महिला और 1,777 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 58,20,899 मतदाताओं ने एनुमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया. पश्चिम बंगाल के सीईओ ने कहा कि जिन लोगों ने एनुमरेशन फॉर्म जमा नहीं किये, उनमें 24,16,852 मतदाता मृत पाये गये. 12,20,039 वोटर एबसेंट थे. 19,88,076 अन्यत्र चले गये थे. 1,38,328 वोटर पहले से पंजीकृत थे. 57,604 मतदाताओं के नाम अन्य कारणों से हटाये गये.

4 लाख से अधिक वोटर 85 साल से अधिक उम्र के

इस प्रकार 16 दिसंबर 2025 को जब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुआ, तो 7.66 करोड़ वोटर की संख्या घटकर 7,08,16,630 वोटर रह गये थे. इनमें 3,61,99,391 पुरुष 3,46,15,837 महिला और 1,402 थर्ड जेंडर वोटर थे. ड्राफ्ट रोल में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 4,09,462 थी. 85 आप्रवासी मतदाता हैं यानी वे विदेश में रहते हैं. 4,60,479 दिव्यांग वोटर थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में 1,382 थर्ड जेंडर वोटर

अब जो वोटर लिस्ट जारी हुए हैं, उसमें मतदाताओं की संख्या घटकर 7,04,59,284 रह गयी है. इनमें 3,60,22,642 पुरुष, 3,44,35,260 महिला और 1,382 थर्ड जेंडर वोटर हैं. मुख्य निर्वचान अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि फॉर्म 6 और फॉर्म 6ए भरकर 1,82,036 लोग वोटर बने हैं. 89,445 पुरुष और 92,583 महिलाओं के साथ-साथ 8 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदाता सूची में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें

SIR के बाद बंगाल में वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू, ECI ने 7.08 करोड़ वोटर को 3 कैटेगरी में बांटा

बंगाल चुनाव 2026 : वोट नहीं डाल पायेंगे तृणमूल के पंचायत समिति के कार्यपालक?

बंगाल चुनाव : एक चरण में वोटिंग के लिए सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत

SIR में 10वीं का एडमिट कार्ड भी होगा मान्य, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

The post Voter List Bengal: 5.46 लाख वोटर के नाम कटे, अब बंगाल में 7.04 करोड़ मतदाता appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aakanksha exam will be held today at nine examination centres, 4201 candidates will appear.

.जिले में आज रविवार 8 मार्च को आकांक्षा प्रवेश...

Trump administration denies reports that Iran captured US soldiers | Israel-Iran conflict News

DEVELOPING STORYDEVELOPING STORY, The head of Iran’s National Security...

हाईकोर्ट के अधिवक्ता दंपती की सड़क हादसे में हुई मौत

किशनगंज में हादसा : सिलीगुड़ी से लौट रहे थे किशनगंज...
Join Us WhatsApp