Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अदरख की कोड़ाई कर रहे किसान को हाथी ने कुचला

अदरख की कोड़ाई कर रहे किसान को हाथी ने कुचला

प्रतिनिधि, रातू.

थाना क्षेत्र के काटू लहना नदी के पास मंगलवार को लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान चितरकोटा बड़काटोली निवासी मुड़मा उरांव उर्फ राकेश उरांव (55) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार मुड़मा उरांव सोमवार को अपने खेत में लगे अदरख की कोड़ाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया. भागने के क्रम में हाथी ने उन्हें नदी के पास कुचल दिया. इसके बाद शव को नदी में खुदे गड्ढे में पानी के अंदर दबा दिया. इधर परिजन मुड़मा उरांव की तलाश कर रहे थे. ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पानी में झागर और बांस की मदद से शव को खोजा और बाहर निकाला. सूचना मिलने पर रातू पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं वन विभाग की टीम ने मृतक की पत्नी गोयंदी उराइंन को अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की.

चार लोगों पर किया हमला, दो की मौत :

हाथी ने रातू क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को चार लोगों पर हमला किया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों में चितरकोटा के सुबोध खलखो और मुड़मा उरांव शामिल हैं. वहीं घायलों में चितरकोटा के रोशन खलखो व काटू लहना की मालती कुमारी शामिल हैं.

The post अदरख की कोड़ाई कर रहे किसान को हाथी ने कुचला appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles