Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में 2 'घुसखोर' सरकारी बाबू दबोचे गये, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहे थे नोटों की गड्डी

देवघर में 2 'घुसखोर' सरकारी बाबू दबोचे गये, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहे थे नोटों की गड्डी

Deoghar ACB Raid, देवघर : देवघर समाहरणालय परिसर स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई दुमका एसीबी के डीएसपी मोनू टुडू के नेतृत्व में की गयी.

20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गये

एसीबी की टीम ने देवघर रिंग रोड परियोजना से जुड़े जमीन मुआवजा मामले में भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक निरंजन कुमार और अनुसेवक नुनुदेव यादव को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपितों को एसीबी की टीम अपने साथ दुमका ले गयी.

Also Read: झारखंड में पोटका के दो दोस्तों ने कर दिया जादू, 10 बीघे में कर दी तरबूज की खेती

मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगी गयी थी घूस

जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी ब्रह्मदेव यादव की जमीन देवघर रिंग रोड में ली गयी है. इस जमीन के बदले उन्हें मुआवजा मिलना है. उनका आरोप है कि मुआवजा दिलाने के एवज में उनसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गयी थी.

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

ब्रह्मदेव यादव ने मामले की शिकायत एसीबी दुमका से की थी. इसके बाद कांड दर्ज कर करीब एक दर्जन एसीबी अधिकारियों और कर्मियों की टीम देवघर के भू-अर्जन कार्यालय पहुंची और छापेमारी कर दोनों आरोपितों को रंगेहाथ दबोच लिया.

Also Read: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, इलाके में अफरा-तफरी

The post देवघर में 2 'घुसखोर' सरकारी बाबू दबोचे गये, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहे थे नोटों की गड्डी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles