मायागंज के नर्सिंग हॉस्टल में हंगामा,छात्रा की मां पर FIR:सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी-वार्डन को चप्पल से मारने का आरोप; स्पेशल कमरे को लेकर बढ़ा विवाद

Date:


भागलपुर में मायागंज स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज परिसर में हंगामा करने के मामले में बरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है। जानकारी के मुताबिक 2025‎बैच की प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता ‎कुमारी की मां ने छात्रावास में‎ अपने रहने के लिए अलग कमरे के ‎लिए हंगामा किया। आरोप है कि मांग पूरी न होने‎ पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी और ‎बीच-बचाव करने आईं वार्डन की‎ चप्पल से पिटाई कर दी।‎ हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। महिला होने के कारण पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा था। इसके बावजूद कुछ समझने को तैयार नहीं थी। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। स्पेशल कमरे की मांग को लेकर हुआ विवाद नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य रिंपी दुगड़ ने बताया कि छात्रा की मां हॉस्टल में अपने लिए विशेष कमरे की मांग कर रही थी। कॉलेज के नियमों के अनुसार ऐसी व्यवस्था संभव नहीं है। इसी बात को लेकर वह पिछले तीन दिनों से कॉलेज और छात्रावास पहुंचकर हंगामा कर रही थी। छात्रा की मां के खिलाफ प्राथमिकी प्रशासन की ओर से उन्हें नियमों की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार विवाद कर रही थी। मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के अधीक्षक को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। इसके बाद देर रात कॉलेज प्रशासन की ओर से बरारी थाने में छात्रा की मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वार्डन का कहना है कि कॉलेज के नियमों के अनुसार अभिभावकों को छात्रावास के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अभिभावक वेटिंग रूम में आकर ही अपने बच्चों से मिल सकते हैं। नियमों के उल्लंघन और कॉलेज परिसर में हंगामा करने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

25 years of Eden miracle: When Rahul Dravid, VVS Laxman stunned Australia | Cricket News

Rahul Dravid and VVS Laxman (AFP Photo) ...

गली में गलत नाम का बोर्ड लगाने पर आपत्ति, हटाया

गुमला|नगर परिषद की ओर से शहर को तीन सेक्टर...
Join Us WhatsApp