Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चौथे जुमे की नमाज अदा की गई

भरनो| प्रखंड के तमाम मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रमजानुल मुबारक महीने के चौथे जुम्मे की नमाज अदा की गई। जुम्मे की नमाज को लेकर सुबह से ही रोजेदारों द्वारा तैयारी में मशगूल रहे, नन्हे रोजेदारों में विशेष उत्साह देखा गया। इधर भरनो के बस्ती स्थित जमा मस्जिद में नमाज के दौरान अपनी तकरीर में मौलाना मोतीऊर्रहमान ने कहा बारह महीने में एक रमजानुल मुबारक का महीना सबसे अफजल होता है, उन्होंने मुसलमानों से कहा ग्यारह महीना आप जैसे तैसे तो बीता लेते हैं लेकिन रमजान का महीना का कद्र करें। उन्होंने कहा इस महीने का अंतिम आसरा जहन्नुम के आग से छुटकारे का चल रहा है, इस बचे हुए आसरे के दस दिनों में मस्जिदों में इतिकाफ के लिए बैठें और इन दस दिनों में शबेकदर की रात की तलाश करें जिसने शबेकदर की रात को पा लिया तो फिर उसका क्या कहना। दिन और आखरत में कामयाबी ही कामयाबी मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles