Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Thunderstorms and rain in all districts today; orange alert for hailstorm; no relief until March 21st; temperatures to rise again from the 22nd

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Thunderstorms And Rain In All Districts Today; Orange Alert For Hailstorm; No Relief Until March 21st; Temperatures To Rise Again From The 22nd

रांची5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाके में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी दिखने लगा है। रविवार दोपहर बाद रांची सहित राज्य के कई शहरों का मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। सबसे अधिक 8 एमएम बारिश बहरागोड़ा में हुई। रांची शहरी क्षेत्र में हल्की बूंदाबादी हुई, जबकि आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम में हुए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिर गया।

पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दवाब के क्षेत्र का असर सोमवार से और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश होगी। -शेष पेज 11 पर

21 मार्च के बाद फिर से बढ़ेगा तापमान

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र और चक्रवात की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इस वजह से एक टर्फ लाइन झारखंड के ऊपर से गुजर रही है। इसका असर रविवार से शुरू हो गया है। सोमवार को यह पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा में नमी बढ़ गई है। इस वजह से लाइटिंग के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले पांच से छह दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। 20 मार्च के बाद इसमें बदलाव आएगा। इसके बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी।

अभिषेक आनंद, निदेशक, मौसम केन्द्र रांची

आगे क्या…17 से 21 मार्च तक अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 18 को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles