Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह के डिप्टी मेयर बने सुमित कुमार:निर्विरोध हुआ चयन, कहा- लोगों की समस्याओं के समाधान को दी जाएगी प्राथमिकता


गिरिडीह नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार को डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। डीसी ऑफिस के सभागार में आयोजित बैठक में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सुमित कुमार के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद उन्हें निर्विरोध डिप्टी मेयर घोषित कर दिया गया। डिप्टी मेयर निर्वाचित होने के बाद सुमित कुमार को अधिकारियों, पार्षदों और समर्थकों ने बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महापौर एवं सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों में खुशी का माहौल देखा आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
इससे पूर्व, नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। गिरिडीह समाहरणालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने नवनिर्वाचित मेयर पर्मिला मेहरा और नगर निगम के 36 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मेयर पर्मिला मेहरा ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। वहीं, सभी वार्ड पार्षदों ने भी शपथ लेकर अपने-अपने पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। समारोह में गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत विसपुते समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहर के समग्र विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए मिलजुल कर कार्य करने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles