Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पांच राज्यों में विस चुनाव की घोषणा का भाजपा नेता ओम प्रकाश ने किया स्वागत


लोहरदगा|भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान संपन्न हुआ था और असम में भी चुनाव प्रक्रिया लंबी चली थी, लेकिन इस बार चार राज्यों में एक ही तिथि पर चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में, जहां कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक रही है और पिछले चुनाव में हिंसा की कई घटनाएं हुई थीं, वहां दो चरणों में चुनाव कराना चुनाव आयोग का स्वागत योग्य निर्णय है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है और जनता अपने मताधिकार के माध्यम से अपनी बात रखती है। इस बार तुष्टीकरण तथा सनातन समाज की उपेक्षा का करारा जवाब बंगाल की जनता देगी और भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। भाजपा नेता ने कहा कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भाजपा पहले से मजबूत स्थिति में है, वहीं असम में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles