एजुकेशन रिपोर्टर|भागलपुर मारवाड़ी कॉलेज में सोमवार को रूसा 2.0 योजना के तहत पुस्तकालय भवन के पास शैक्षणिक सामान्य सदन निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। टीएमबीयू के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा, एलएनएमयू दरभंगा के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा और कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे ने शिलान्यास किया। भूमि पूजन के बाद कॉलेज में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के स्वयंसेवकों के अनुरोध पर अतिथियों ने हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में सांस्कृतिक समारोह में अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने कुलपति से महाविद्यालय के सामने स्थित स्टेडियम को कॉलेज को सौंपने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसे बिहार के एक मॉडल स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। सिंडिकेट सदस्य मृत्युंजय सिंह गंगा, टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दीपू महतो, डॉ. रंजना, डॉ. अवधेश रजक, सज्जन किशोरपुरिया और डॉ. संगीत कुमार सहित कई शिक्षक व विश्वविद्यालय अधिकारी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. स्वास्तिका दास के नेतृत्व में राहुल व अन्य छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने किया।
मारवाड़ी कॉलेज में शैक्षणिक सदन बनेगा, भूमि पूजन हुआ
Date:




