Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में ईद की तैयारी शुरू:बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांतिपूर्ण माहौल में खरीदारी कर रहे लोग


किशनगंज जिले में ईद पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे खरीदारी करने वालों को सुविधा मिल रही है और यातायात सुचारु बना हुआ है। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पुलिस ने लहरचौक, पश्चिमपाली चौक, हलीमचौक, कलटैक्स चौक, मोतीबाग रोड, मार्केट रोड और चूड़ीपट्टी चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर विशेष निगरानी रखी है। पुलिसकर्मी न केवल यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं, बल्कि असामाजिक तत्वों पर भी नजर रख रहे हैं। शांतिपूर्ण माहौल में खरीदारी कर रहे लोग इस व्यवस्था से बाजारों में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिससे लोग बेफिक्र होकर नए कपड़ों, मिठाइयों और अन्य सामानों की खरीदारी कर पा रहे हैं। ईद की तैयारियां जिले भर में जोर-शोर से चल रही हैं। शॉपिंग के लिए आए कई नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। स्थानीय व्यापारी मोहम्मद कलाम ने बताया कि पहले ईद के समय जाम की समस्या होती थी, लेकिन इस बार पुलिस की सक्रियता से आवागमन आसान हो गया है। एक महिला ग्राहक सोफिया खातून ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी से वे सुरक्षित महसूस कर रही हैं और बिना किसी चिंता के परिवार के साथ खरीदारी कर पा रही हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles