भोजपुर में कुएं में डूबने से बुजुर्ग की मौत:घर के पास बैठे हुए थे, बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिरे; काफी देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी

Date:


भोजपुर में कुएं में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अवधेश सिंह(70) के तौर पर हुई है। घटना पवना थाना क्षेत्र के नरौनी गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उनके घर के पास ही एक कुआं है। गुरुवार को वहीं पर बैठे हुए थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर पड़े। कुछ समय तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बाद में कुछ लोगों की नजर कुएं पर पड़ी तो अंदर शव को तैरता देखा। तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
घर में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अवधेश सिंह चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। उन्होंने शादी नहीं की थी। छोटे भाई के साथ रहते थे। मौत की खबर से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp