शेखपुरा के आर्यन कुमार का राष्ट्रीय बॉक्सिंग के लिए चयन:दरभंगा में राज्यस्तरीय ट्रायल में भोजपुर, भागलपुर, पटना के खिलाड़ियों को हराया

Date:


शेखपुरा के होनहार और प्रतिभावान बॉक्सिंग खिलाड़ी आर्यन कुमार ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। पिछले 22 मार्च को दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता में आर्यन कुमार ने 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भोजपुर, भागलपुर और पटना के खिलाड़ियों को हराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन आर्यन कुमार के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक नागपुर में आयोजित होगी। अब जिलेवासियों को उनसे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कोच का अहम योगदान आर्यन की इस सफलता में उनके कोच राजीव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी देखरेख और प्रशिक्षण के चलते आर्यन ने यह मुकाम हासिल किया है। जिले में खुशी का माहौल इस उपलब्धि पर जिले के खेल सचिव अशोक कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि आर्यन कुमार का चयन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्यन राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बधाइयों का लगा तांता आर्यन कुमार की इस सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आर्यन की इस उपलब्धि ने शेखपुरा को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp