पूजा के दौरान कपूर की लौ से भड़की आग:धू-धू कर जला धनबाद के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी का घर, बड़ा हादसा टला

Date:


धू-धू कर जला धनबाद के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी का घर, बड़ा हादसा टला
धनबाद के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में मंगलवार रात एक घर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। यह घटना स्थानीय निवासी मनोरमा पांडेय के आवास में हुई। उस समय वे अपनी पुत्री के साथ मौजूद थीं। आग लगते ही घर से धुआं और लपटें निकलने लगीं। जिसे देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। स्थिति गंभीर होने से पहले ही दोनों मां-बेटी घर से बाहर निकल गईं, जिससे वे सुरक्षित बच गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पूजा के दौरान कपूर की लौ से भड़की आग प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में पूजा के दौरान जलाए गए कपूर की लौ से आग भड़की। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे गद्दे, आलमारी और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कमरे का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते घर खाली कर देने से कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। पड़ोसियों की सतर्कता और दमकल की कार्रवाई से काबू घटना के तुरंत बाद पड़ोसियों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को सतर्क किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था, जिससे आग को फैलने से काफी हद तक रोका जा सका। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। बताया जा रहा है कि मनोरमा पांडेय का बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए शहर से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp