Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चितरा : चैती छठ पर छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

चितरा : चैती छठ पर छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

चितरा. लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का समापन शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ. अहले सुबह से व्रती स्थानीय सोना पोखर स्थित छठ घाट पर पहुंचे और उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर छठी मईया की विधिवत पूजा-अर्चना की. पर्व को लेकर छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. इस अवसर पर कोलियरी के खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग व्रत में शामिल हुए. छठ व्रती रीना चौधरी ने अपने परिवार के साथ अर्घ्य अर्पित कर हवन के साथ पूजा का समापन किया. पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया.

The post चितरा : चैती छठ पर छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles