![]()
रातू रोड फ्लाईओवर पर नगर निगम के खड़े ट्रक से टकराने के बाद एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कचरा लेकर नगर निगम का ट्रक रिंग रोड स्थित डंप यार्ड जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद चालक ने फ्लाईओवर में ही गाड़ी खड़ी कर दी। एक दिन तक ट्रक वहीं खड़ा रहा, इसी दौरान हादसा हुआ। शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे रिम्स ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन भी रिम्स पहुंचे। घटना के एक घंटे बाद उसी ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फिर आग बुझाई गई।

